- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
केडी गेट चौड़ीकरण के विरोध में आज महापौर से मिलेंगे रहवासी
उज्जैन | केडी गेट-इमली तिराहा चौड़ीकरण के विरोध में क्षेत्र के रहवासी मंगलवार को महापौर मीना जोनवाल से मुलाकात करेंगे। पार्षद सपना सांखला का कहना है महापौर पूर्व में दो बार विचार के लिए वक्त दे चुकी हैं। पिछली बार उन्होंने मंगलवार तक का समय मांगा था। शासन की नीतियों में भी बदलाव हो रहा है। इस संबंध में महापौर को दस्तावेज भी साैंपे थे। उन्होंने दस्तावेजों का अध्ययन करने के साथ वरिष्ठों और मुख्यालय से मार्गदर्शन का हवाला देते हुए मंगलवार तक का वक्त मांगा था। क्षेत्र के 516 रहवासी मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम ने 23 जुलाई और 3 दिसंबर को दो बार सूचना पत्र दिए हैं। 3 दिसंबर को दिए आखिरी सूचना पत्र के बाद रहवासी सहमे हुए हैं। उन्हें बेघर, बेरोजगार हाेने की चिंता सता रही है।