- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
इंदौर-भोपाल पैसेंजर हुई अपग्रेड, किराया भी लगभग दोगुना हुआ
उज्जैन | रेलवेने इंदौर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन को अपग्रेड कर एक्सप्रेस का दर्जा दे दिया। साथ ही इसका किराया भी लगभग दोगुना कर दिया है, लेकिन तो ट्रेन की स्पीड बढ़ी और ही इसके हॉल्ट ही कम किए गए। यानी ट्रेन अब भी एक्सप्रेस का तमगा लिए पैसेंजर की ही चाल चल रही है। हां इतना जरूर हुआ है कि ट्रेन के जो पुराने हॉल्ट थे उनके समय में मामूली कमी कर दी गई है। बावजूद इसके ट्रेन इंदौर से भोपाल के बीच 263 किमी का सफर 5 घंटे 40 मिनट में ही तय कर पा रही है। अगर यह ट्रेन दूसरी एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड से चले तो एक से डेढ़ घंटे कम समय में भोपाल/इंदौर पहुंच सकती है।
गौरतलब है कि रेलवे ने 4 अगस्त से इंदौर-भोपाल पैसेंजर को एक्सप्रेस का दर्जा दिया है। ये ट्रेन पहले संख्या 59389/59390 से चलती थी। जो अब एक्सप्रेस हेने के बाद ट्रेन संख्या 19303/19304 से चल रही है, लेकिन ट्रेन के आने-जाने में चार माह बाद भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह ट्रेन भोपाल से रात को 10.25 बजे रवाना होकर सुबह 4.35 बजे इंदौर पहुंचती है। इसी तरह इंदौर से रात में 11.45 बजे चलकर सुबह 5.20 बजे भोपाल पहुंचती है।