- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
कोर्ट परिसर में आरोपी की पिटाई:राजस्थान के युवक ने उज्जैन की महिला से पहले फेसबुक पर की दोस्ती
उज्जैन जिला कोर्ट में गुरुवार देर शाम उस समय हंगामा मच गया, जब कोर्ट में पेशी से पहले ब्लैकमेल और रेप के आरोपी की वकीलों ने जमकर पिटाई कर दी। वकीलों ने आरोपी की जमानत के लिए आए आरोपी के परिजनों को भी नहीं छोड़ा। आरोपी के पिता और दोस्त को भी पीटा। आरोपी बलराज (20) पिता ओमप्रकाश निवासी झंडेवालान हनुमानगढ़ राजस्थान है। उससे मोबाइल जब्त किया गया है।
मामला कुछ यूं है कि उज्जैन की एक महिला से राजस्थान के बलराज नाम के युवक ने पहले मोबाइल पर दोस्ती की। फिर इसके बारे में सब को बता देने को लेकर धमकाने लगा। महिला से रुपयों की मांग करने लगा। महिला ने जब रुपए देने से इनकार किया, तो उसने फर्जी आईडी से महिला के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए चिमनगंज थाना पुलिस आरोपी को उज्जैन से एक हजार किमी दूर पाकिस्तान बॉर्डर राजस्थान से पकड़कर ले आई। गुरुवार को आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वकीलों ने मिलकर कोर्ट में ही आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी बलराज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी के निर्देश पर एएसपी अमरेंद्र सिंह के निर्देशन में आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थी। जिसने आरोपी की कॉल डिटेल और उसकी लोकेशन पता करना शुरू किया। साइबर सेल की मदद से आरोपी का मोबाइल एक्टिव होने से उसकी लोकेशन गंगानगर में मिली। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी बलराज को पकड़कर उज्जैन लाई।
उज्जैन की वकील की पत्नी को ब्लैकमेल करता था आरोपी
उज्जैन से पाकिस्तान बॉर्डर पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को खोजने में राजस्थान पुलिस की मदद भी ली। पुलिस की टीम का सामना आरोपी से उसके गांव झंडेवालान के समीप हुआ। इस पर आरोपी बारिश और कीचड़ का फायदा उठाते हुए भागने लगा। आरोपी के बचाव में उसके गांव और परिवार वाले भी आए। इसके बावजूद पुलिस ने उसे धरदबोचा।
एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया की कोर्ट परिसर में आरोपी बलराज को वकीलों ने पीटने की कोशिश की थी लेकिन पुलिसकर्मियों ने बचा लिया।