- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सोशल मीडिया फ्रेंड ने किया बच्चे का अपहरण:5 हजार रुपए वापस नहीं किए
उज्जैन में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर बनी फ्रेंड के बच्चे का सिर्फ इसलिए अपहरण कर लिया, क्योंकि उसकी फ्रेंड ने उसे 5 हजार रुपए वापस नहीं किए थे। यह मामला उज्जैन की दमदमा कॉलोनी का है। यहां घर के बाहर खेल रहे बच्चे को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। शिकायत के बाद माधव नगर थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर महज दो घंटे में ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, बच्चे को भी सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही, आरोपी को थाने में पुलिस पकड़ कर लाई, तो परिजनों ने आरोपी को पीट दिया।
एडिशनल एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया, दमदमा कॉलोनी निवासी माया मालवीय पति हेमराज मालवीय का बेटा काव्यांश (5) दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। काफी देर तक बच्चा नहीं मिला, तो परिजनों ने माधव नगर थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई।
पुलिस ने भी बिना देर किए बच्चे की खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान सेठी नगर में मौजूद एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें काव्यांश एक युवक के साथ बाइक पर जाता दिखा। पुलिस ने युवक का फोटो बच्चे के परिजन को दिखाया। पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर दोस्ती महंगी पड़ी
बच्चे की मां माया मालवीय ने बताया, आरोपी अजय से फेसबुक पर पहचान हुई थी। इसके बाद अजय से उसने 5000 हजार रुपए एक बार उधार लिए थे। रुपए लौटाने के लिए अजय दबाव बना रहा था। रुपए नहीं मिलने से नाराज अजय ने बच्चे का अपहरण कर लिया।
सीसीटीवी से मिली मदद
सूचना पर माधव नगर थाने के एएसआई महेंद्र मकाश्रे ने सीसीटीवी जांचे। जैसे ही, घर वालों ने आरोपी अजय की पहचान की, उसके बाद अलग-अलग जगह पर पार्टी भेजी। महज 2 घंटे में बच्चे को सही सलामत विक्रम विश्व विद्यालय से बरामद कर लिया गया।
आरोपी को परिजन ने पीटा
इधर, आरोपी और बच्चे को थाने लेकर पुलिस पहुंची, तो परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर दी। साथ ही, मां ने बच्चे को तुरंत गले लगा लिया। साथ ही, फफक कर रो पड़ी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है।