- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
कोलकाता के आइटी इंजीनियर दंपती ने जुड़वा बहनों को लिया गोद
उज्जैन | सेवाभारती मातृछाया की देखरेख में उन्हेल की दो जुड़वा बहनों पूजा एवं देविका (१३ वर्ष) कक्षा आठवीं उत्तीर्ण लालपुर बालिकागृह में रह रही थ्ीा। इन्हें कोलकाता के आईटी सेक्टर में शासकीय उच्च अधिकारी अंजोन गंगोपाध्याय एवं सोमा गंगोपाध्याय दंपत्ति ने दत्तक के रूप में गोद लेने का निर्णय लिया। परिवार तीन दिन पहले बच्चियों से आकर मिला था तथा दोनों बहनों को देख इन्हें गोद लेने के लिए आवेदन दिया। इस पर सेवाभारती मातृछाया के अध्यक्ष रवि सोलंकी, उपाध्यक्ष रितेश सोनी, ओम जैन, सहसचिव डॉ. चिंतामणि राठौर, मातृछाया प्रबंधक अनुराग जैन, रत्नेश जैन, महिला सशक्तिकरण अधिकारी मूंगे मैडम आदि ने परिवार के संबंध में सारी तस्दीक की।
इसके बाद मंगलवार को कोलकाता के इस दंपत्ति को दोनों बच्चियों को गोद देने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। ज्ञातव्य है कि वर्ष २०१५ में ११ वर्ष की उम्र में दोनों जुड़वा बहनों को उनकी मां के देहावसान के बाद लालपुर बालिकागृह में स्थानांतरित किया गया था। इस प्रक्रिया के बाद दोनों बहने के चेहरे पर भी प्रसन्नता दिखाई दी। उन्हें माता-पिता के रूप में गंगोपाध्याय दंपत्ति मिल गए हैं तथा उक्त दंपत्ति को भी दोनों बच्चिायां (जुड़वा बहनें) मिल गई हैं। जिसका वे पुत्रियों के समान लालन-पालन करेंगे।