- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
खाराकुआं पुलिस ने बदमाश का उसी के मोहल्ले में जुलूस निकाला
उज्जैन | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिनों पूर्व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि प्रदेश की बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके तुरंत बाद उज्जैन पुलिस हरकत में आ गई। सुबह खाराकुआं पुलिस ने एक आवेदन की जांच पर कार्रवाई करते हुए शोहदे को गिरफ्तार करने के बाद उसका जुलूस निकाल दिया। टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि दो दिनों पूर्व एक शिकायती आवेदन बिना नाम का प्राप्त हुआ था जिसमें क्षेत्र के बदमाश लक्की निवासी छोटा सराफा नृसिंह मंदिर द्वारा मोहल्ले की युवतियों व महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायत थी। पुलिस ने बीती रात लक्की को उसी के मोहल्ले से गिरफ्तार किया और सुबह बदमाश का क्षेत्र में जुलूस निकाल दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में शोहदों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जायेगी।