- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज ने विशाल वाहन रैली निकाली
उज्जैन | चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज के आराध्य भगवान वरूण देव झूलेलाल का पूजन अर्चन करते हुए समाजजनों ने रैली निकाली।
सिंधी कालोनी से सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल वाहन रैली आरंभ हुई, जिसमें विधायक डॉ. मोहन यावद, कार्यक्रम संयोजक महेश सितलानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रूप पमनानी, पार्षद रिंकु बेलानी तथा दीपक बेलानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे। दूसरी तरफ टॉवर से भी सिंधु जागृत समाज ने भी पूर्व विधायक शिवा कोटवानी की अगवाई में पारिवारिक रैली का आयोजन किया। सिंधी समाज सुबह से चेटीचंड पर्व के उल्लास में दिखाई दे रहा था। सिंधी समाज के वरूणदेव झूलेलाल मंदिर में पूजन अर्चन के साथ घरों में दाल पकवान, जलेबी आदि व्यंजन बनाए गए। वहीं शाम को भी रामघाट, नरसिंह घाट पर सिंधी समाज के आयोजन रखे गए है। 25 मार्च को भी भजन संध्या का आयोजन चेटीचंड पर्व अंतर्गत रखा गया है।