- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
रेल के बहाने प्रचार पर निकली सांसद टीम, अगले वर्ष होना हैं चुनाव
उज्जैन | सांसद चिंतामणि मालवीय की टीम को रेल के बहाने अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने रखने का मौका मिल गया है और 17 मार्च को रेलवे स्टेशन पर आ रहे रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यक्रम में आमंत्रण के बहाने पूरे संसदीय क्षेत्र में सांसद की टीम अपनी उपलब्धियों का बखान करने में भी लगी हुई है। यह विधानसभा चुनाव के मान से महत्वपूर्ण वर्ष है तथा इसके बाद 2019 में लोकसभा के चुनाव भी हैं। अत: सांसद मालवीय चाहते हैं कि कोई भी मौका ना चुका जाए। अत: 17 मार्च के कार्यक्रम के साथ-साथ रेल सहित अन्य उपलब्धियों के बखान के लिए पूरी टीम को लगा दिया गया है।