- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
गबन मामले में जेल अधीक्षक उषा राज पर गिरी गाज:भोपाल जेल मुख्यालय तैनात किया
केंद्रीय भैरव गदा जेल में हुए 15 करोड़ के घोटाले में जांच के बाद पुरे मामले में जेल अधीक्षक द्वारा वित्तीय अनियमितता बरतने को लेकर उन पर गाज गिरी है। भोपाल से निकले आदेश अनुसार अब उषा राज को जेल मुख्यालय भोपाल में तैनात कर दिया गया है।
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए करीब 15 करोड़ के डीपीएफ घोटाले को लेकर पहली कार्यवाही हुई है। जेल अधीक्षक उषाराज को उज्जैन भैरव गड जेल से हटाकर जेल मुख्यालय भोपाल में आगामी आदेश तक तैनात किया गया है। उच्चस्तरीय जांच रिपोर्ट मिलने पर विचार के बाद रात जेल डीजी अरविंद कुमार ने उन्हें पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए। उषाराज को हटने पर फिलहाल उनका प्रभार देवास जेल अधीक्षक हिमानी ननवाले को दिया गया है। बताया जाता है कि दोपहर में जेल अधीक्षक उषाराज ने पारिवारिक कारणों से इंदौर जाने के लिए कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम से अनुमति मांगी थी। उन्होंने घोटाले की जांच के चलते इंकार कर दिया था।
