- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
गाड़ी चलाने वालों के लिए मजेदार होगा उज्जैन का यह पार्क
यातायात की जानकारी देने बनाया पार्क, विभाग ही नहीं ले रहा रूचि, निगम ने यातायात विभाग को पत्र लिख जवान तैनात करने का प्रस्ताव दिया ताकि उद्यान में आने वालों को दे सकें नियमों की जानकारी
उज्जैन. गाड़ी चलाने या चलाने की चाह रखने वालों के लिए शहर में एक अनूठा पार्क विकसित हो रहा है। दरअलस बच्चे और युवाओं को मनोरंजन के साथ यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए नगर निगम विशेष रूप से ट्रेफिक पार्क विकसित कर रहा है लेकिन यातायात विभाग ने ही इसको लेकर विशेष रूचि नहीं दिखाई है। पार्क में आने वालों को नियमों की जानकारी देने के लिए निगम ने विभाग को यातायात पुलिस के जवान पदस्थ करने का प्रस्ताव भेजा है जबकि विभाग की आेर से इस पर कोई जवाब नहीं मिला है। इधर पार्क विकास का कार्य आखिरी दौर में है और कुछ दिन बाद इसका शुभारंभ किया जाएगा।
निगम ने यातायात थीम पर देवासरोड रिषीनगर पेट्रोल पंप के पीछे विशाला क्षेत्र में यातायात पार्क विकसित किया है। 50 लााव रुपए से अधिक लागत से बन रहे पार्क का कार्य अंतिम दौर में है। पार्क में ट्रैफिक नियमों को समझाने के लिए कई संसाधन लगाए गए हैं। योजना है कि पार्क विकसित होने के बाद यहां आने वालों को संकेतक व संसाधनों के जरिए यातयाता नियमों की जानकारी दी जाए। इसके लिए निगम ने कुछ महीने पूर्व यातायात विभाग को पत्र लिख पार्क में विभाग के कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का अनुरोध किया था। निगम अधिकारियों का मानना है कि यदि निर्धारित समय में पुलिस जवान पार्क में उपस्थित रहते हैं तो वे उद्यान में आने वाले बच्चे, युवा, महिला सभी को आसानी से यातायात नियमों की जानकारी दी जा सकेगी। इसके विपरित यातयात विभाग की आेर से निगम के इस प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। नगर निगम जाने क्रमांक ४ के जोनल ऑफिसर मनोज राजवानी ने बताया कि फिलहाल यातायात विभाग की ओर से प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं मिला है। पार्क का कार्य पूरा होने के बाद दोबारा विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस संबंध में यातायात डीएसपी एचएन बाथम से चर्चा नहीं हो पाई है।
एेसा बन रहा यातायात पार्क
विशाला क्षेत्र में यातायात जागरुकता थीम पर पार्क विकसित किया जा रहा है। यह शहर का पहला पार्क है जो इस थीम पर बन रहा है। इसमें सांकेतिक चौराहे व ट्रेफिक सिग्नल बनाए गए हैं। इसके अलावा जेबरा क्रासिंग, नो पार्किंग, हार्न प्रतिबंध क्षेत्र आदि के संकेतक लगाए गए हैं। एक संकेतक बोर्ड प्रथक से लगाया गया है जिस पर वाहन चलाने संबंधित सभी नियमों को दर्शाया गया है।
13 तक की दी डेड लाइन
यातायात पार्क का विकास दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद दूसरे चरण का कार्य भी अंतिम दौर में है। वर्तमान में पार्क का मुख्य द्वार बनाने के लिए व्यायाम के उपकरण लगाए जाना है। इसके अलावा टनल निर्माण भी प्रस्तावित है। पार्क का विकास कार्य पहले ही धीमी गति से चल रहा है। हाल में महापौर मीना जोनवाल ने निरीक्षण कर जल्द ही कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कार्य पूरा करने के लिए 13 फरवरी की डेड लाइन दी गई है। हालांकि इतने दिन में कार्य पूरा होने की संभावना बहुत कम है।