- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
गुप्त कैमरे से पकड़ाए डीजल पंप के लुटेरे, एक फरार
उज्जैन। नागदा उन्हेल मार्ग के बायो डिजल पंप पर एक सप्ताह पहले हुई लूटकांड का पर्दाफाश हो गया। वारदात पंप के चौकीदार ने ही अपने जीजा के साथ मिलकर की थी। पंप पर लगे गुप्त कैमरे में रिकार्ड मिलते ही उन्हेंल पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनका साथी हाथ नहीं आ सका।
मंदसौर निवासी प्रवीण पितलिया का नागदा मार्ग पर बायो डिजल पंप है। २२-२३ मार्च की रात पंप पर बाइक सवार दो बदमाशों आए। उन्होंने पंप कर्मचारी ग्राम नवादा निवासी मुकेश पिता मोहनलाल प्रजापत से ३८ हजार रुपए लूटे और सीसी टीवी कैमरे तोड़कर भाग गए। मुकेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने खोजबीन की और फिर उसे व उसके जीजा मालीखेड़ी निवासी सीताराम पिता कन्हैयालाल प्रजापत को ही गिरफ्त में ले लिया। सीताराम ने गांव के ही साथी बंजारा के साथ वारदात करना कबूल कर लिया। पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेगी।
चौकीदार निकला चोर
बताया जाता है मुकेश पंप पर चौकीदारी करता है। घटना वाली शाम पितलिया घर जाते ही उसने जीजा सीताराम को बुलाकर रुपए की जरूरत बताई और लूट करने का कहा। बताया सीसी टीवी कैमरे लगे हैं इसलिए मुंह पर कपड़ा बांध कर वारदात कर कैमरे भी तोड़ते हुए जाएं। सीताराम ने वैसा ही किया लेकिन फिर भी धरा गए।
पंप संचालक ने दिखाई होशियारी
पंप पर पूर्व में दो बार वारदात हो चुकी है। इसीलिए पितलिया ने पंप के कोने में गुप्त सीसी टीवी कैमरा भी लगा रखा था। इसीलिए मुख्य कैमरे टूटने पर भी इसी कैमरे में तीनों के शराब पीने व फिर वारदात की योजना बनाने की कहानी रिकॉर्ड हो गई जो पितलिया ने पुलिस को सौंप दी और पर्दाफाश हो गया।