- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
गेस्ट हाउस में युवती की गला रेतकर हत्या
उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित क्षेत्र में गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर एक युवती की लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती का गला रेतकर हत्या की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।नानाखेड़ा बस स्टैंड के समीप नटराज गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल पर स्थित रूम नंबर 308 मैं एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत मौके पर जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि युवती की मौत गला रहने के कारण हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आरोपी तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 11:30 बजे नानाखेड़ा स्थित नटराज गेस्ट हाउस में मैनेजर दुर्गेश पटेल को फोन करके विशाल पोरवाल नमक युवक ने एक रूम बुक किया था। कुछ देर बाद एक ऑटो में सवार होकर एक युवक और युवती गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। गेस्ट हाउस मैनेजर ने युवक और युवती को रूम नंबर 308 की चाबी दे दी। कुछ देर बाद ऑटो चालक वहां से चला गया। 1 घंटे बाद मैनेजर जब कमरे में पहुंचा तो कमरे में युवती की लाश पड़ी मिली। मैनेजर की सूचना मिलते हैं मौके पर नानाखेड़ा थाना प्रभारी ओपी अहीर पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे।
पड़ोस में रहने वाले युवक का नाम आया सामने
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि युवती का नाम तनु पिता ऋषि परिहार निवासी न्यू इंदिरा नगर था। जबकि उसके साथ आया युवक सुभाष पिता आत्माराम पोरवाल बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार युवक नेहा के घर के सामने ही रहता है। पुलिस ने गेस्ट हाउस सहित अन्य क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवक ऑटो चालक है। जिसकी खोजबीन की जा रही है।
धारदार हथियार से रेता गला
पुलिस ने बताया कि युवती नेहा का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती कमरे के बेड पर पड़ी हुई थी। वही समीप खून भी पढ़ा हुआ था। पुलिस ने एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक को मौके पर जांच के लिए बुलाया। वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी लगते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।