- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
गोपाल मंदिर की दुकानों पर लगाए नोटिस फर्जी निकले
व्यापारी निगम अधिकारियों से मिले तो वे बोले- दुकानें हमारी नहीं
तीन दिनों पहले गोपाल मंदिर के बाहर स्थित दुकानों पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा नोटिस चस्पा किये गये जिसमें लिखा था कि दुकानें 150 वर्ष पुरानी होकर जीर्ण शीर्ण हो चुकी हैं। इन्हें 15 दिनों में खाली किया जाये। नोटिस से व्यापारी असमंजस में पड़ गये। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात की तो पता चला कि निगम की ओर से ऐसा कोई नोटिस नहीं लगाया गया है।
गोपाल मंदिर के बाहर सिंधिया ट्रस्ट की दुकानें स्थित हैं जिनमें व्यापारियों द्वारा वर्षों से व्यवसाय किया जा रहा है। इन दुकानों का अधिपत्य भी सिंधिया ट्रस्ट के पास है और नगर निगम का हस्तक्षेप नहीं है। तीन दिनों पहले अज्ञात व्यक्ति ने दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिये जिसमें लिखा था कि दुकानें पुरानी होने के साथ जीर्ण शीर्ण हो चुकी हैं, इन्हें 15 दिनों में खाली किया जावे। व्यापारियों ने बताया कि नोटिस लेकर नगर निगम अधिकारियों से मिले तो उन्होंने किसी प्रकार का नोटिस चस्पा करने की बात से इंकार कर दिया। इस संबंध में निगम अधिकारी तेजकरण गुणावदिया से चर्चा का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल कवरेज क्षेत्र से बाहर था।