- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
विराट-अनुष्का की बेटी की पहली फोटो आई सामने, जानिए क्या रखा है नाम
क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर 11 जनवरी को एक नए मेहमान का आगामन हुआ। दोनों एक सुंदर बेटी के माता-पिता बने हैं। इसके बाद से ही लोग उनके बेबी को देखने के लिए काफी एक्साइडेट थे।
अब अनुष्का ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर की है। साथ ही में उन्होंने उसका नाम भी बताया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर विराट और बेबी के साथ फोटो शेयर कि और बताया कि नाम वामिका (Vamika) रखा है। अनुष्का शर्मा ने बेटी की पहली फोटो शेयर कर लिखा कि हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए। इस नन्ही वामिका ने इसे एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। आंसू, हंसी, खुशियां, चिंता कभी-कभी ये भावनाएं कुछ मिनट में ही महसूस हो जाती है। हमारा दिल भरा हुआ है। आपकी शुभकामनाओं, दुआओं और एनर्जी के लिए धन्यवाद।
अनुष्का के पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस कमेंट कर रहे हैं। सब दोनों कपल और बेबी को दुआएं दे रहे हैं। इनके पोस्ट पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, एक्टर ईशान खट्टर, अभिनेत्री वाणी कपूर और डायरेक्टर जोया अख्तर ने दिल वाली इमोजी कमेंट किया है। शर्मा और कोहली की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। विराट ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
बता दें विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। यहां दोनों पहली बार मिले थे और उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में दोनों ने शादी की थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने साल 2008 में रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनमें उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। इसके बाद उन्होंने बदमाश कंपनी, बैंड बाजा बारात, जबतक है जान, पीके, दिल धड़कने दो, सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल जैसी हिट फिल्मों में काम किया। साल 2018 में आई जीरो उनकी आखिरी मूवी थी।