- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
देश में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी
10 महीने 26 दिन बाद 5 फरवरी को होगा मैच, 28 साल में सबसे लंबा गैप
चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। 10 महीने 26 दिन के बाद भारत में कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यह पिछले 28 साल में देश में दो इंटरनेशनल मैचों के बीच सबसे लंबा गैप होगा। भारत में आखिरी इंटरनेशनल मैच 10 मार्च, 2020 को ग्रेटर नोएडा में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था। इसके बाद कोरोना के कारण यहां कोई मुकाबला नहीं हुआ।
भारत में दो अंतरराष्ट्रीय मैचों में बीच इससे लंबा गैप आखिरी बार 14 नवंबर 1991 से 16 जनवरी 1993 के बीच रहा था। यानी तब 1 साल, 2 महीने और 3 दिन के बाद देश में इंटरनेशनल मैच की वापसी हुई थी।
सबसे लंबे गैप का रिकॉर्ड 14 साल, 9 महीने का : देश में दो इंटरनेशनल मैचों के बीच सबसे लंबे गैप का रिकॉर्ड 14 साल, 9 महीने का है। भारत ने 10 फरवरी, 1934 से इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में शुरू हुए टेस्ट के बाद घर में अगला मैच 10 नवंबर, 1948 को दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।