- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
MP Board Exam Time Table 2021:माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी 12वीं की 1 मई से प्रारंभ होगी। पहली बार बोर्ड परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ली जाएगी। गर्मी के कारण इस बार यह परीक्षा 1 घंटे पहले शुरू होगी। परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगीं।
नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर संचालित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी। परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रातः 7:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा परीक्षा कक्ष में प्रातः 7:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनिट के (प्रातः 7:50 बजे से) पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 5 मिनिट के (प्रातः 7:55 बजे से) पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जाएंगे।
MP Board 10th Time Table

गर्मी के मौसम में परीक्षा होने की वजह से इसका समय बदला गया है, अब यह सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ली जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहली बार यह बदलाव किया है। इसी के साथ परीक्षा कोविड नियमों को ध्यान में रखकर ली जाएगी। जिसमें शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा।