- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
ग्रामीण क्षेत्र की मैजिकों को बाहर रोकने से बढ़ेगी यात्रियों की दिक्कत
दो-तीन साल पहले तक उज्जैन एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बीच टेम्पो संचालित हो रहे थे। लेकिन उज्जैन शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले टेम्पो बंद हो गए है और उनके स्थानों पर मैजिक वाहन का संचालन हो रहा है।लेकिन आरटीओ का नया फरमान मैजिक संचालकों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। यदि इसका पालन करवाया गया तो ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं उन्हें दुगुना किराया देना पड़ सकता है।
उज्जैन से नरवर, पंथपिपलई, पानबिहार, उज्जैनिया, ताजपुर आदि के बीच मैजिक वाहन चल रहे हैं। लेकिन अब आरटीओ का नया फरमान यह है कि मैजिकों को शहर के बाहर ही रोका जाना चाहिए। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों से जो लोग शहर आते हैं, उन्हें यहां तक पहुंचने में काफी परेशानियों होगी क्योंकि आगर रोड क्षेत्र के मैजिक वाहन गाड़ी अड्डा चौराहा एवं चामुण्डा माता चौराहा पहुंचते हैं,
जबकि देवास रोड एवं इंदौर रोड के मैजिक वाहन माधव रेलवे स्टेशन के पीछे तक आते हैं। यदि इन्हें शहर से दो-तीन किलोमीटर बाहर ही रोक दिया गया तो उससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पैदल चलने पर विवश होना पड़ेगा क्योंकि वहां से आने के लिए अन्य वाहन नहीं मिल पाएगा। कई गांव के सरपंचों ने भी आरटीओ के निर्णय का विरोध किया है। उनका कहना है कि ऐसा करने से लोगों के सामने परेशानी होगी।