- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
घटि्टया थाना क्षेत्र के रलायता में हादसा:आंगन में बैठे बालक-बालिका पर बिजली का जर्जर खंभा गिरा, मौत
आगर रोड के रलायता गांव में बुधवार रात को घर के आंगन में बैठे दो बच्चों पर बिजली का जर्जर खंभा गिर गया। दोनों बच्चों की खंभे के नीचे दबने से मौत हो गई। इनमें एक तीन साल की बालिका व दूसरा पांच साल का बालक है व रिश्ते में भाई-बहन थे। हादसे के बाद परिजन समेत ग्रामीणों ने हंगामा किया व आरोप लगाया कि एक साल से बिजली कंपनी को शिकायत कर रहे थे। खंभा तिरछा हो गया व तार सड़ गए हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही ने बच्चों की जान ले ली।
मृतकों के नाम निधि पिता कालूसिंह तीन साल व दीपपाल पिता दिलीप पांच साल बताए गए। हादसे के समय दोनों घर के बाहर आंगन में चटाई पर बैठ कर खेल रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ। चीख पुकार सुनकर पूरा गांव इकट्ठा हो गया व दोनाें बच्चों को लेकर उज्जैन जिला अस्पताल आए लेकिन यहां डॉक्टरों ने दोनाें को मृत घोषित कर दिया। शेष |
हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव साहू के सामने आक्रोश जाहिर करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बिजली कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। इनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होना चाहिए व पीड़ित परिवार को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। एसडीएम साहू ने कहा कि जांच के निर्देश दे दिए हैं। इधर, घटि्टया थाना प्रभारी विक्रम चौहान ने बताया कि बालक व बालिका रिश्ते में ममेरे भाई-बहन लगते हैं। दोनों के शव मरच्यूरी में रखवा दिए हैं व गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।