- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
घट्टिया क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास घटना:संकरे मार्ग की वजह से आगर रोड पर फिर हादसा
आगर रोड के संकरे मार्ग की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। तीन दिन पूर्व दो युवकों की इस मार्ग पर अज्ञात वाहन ने जान ले ली। इसके बाद सोमवार सुबह फिर दो कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। कार चला रहे व्यक्ति की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार महिला समेत परिवार के चार लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा घट्टिया थाना क्षेत्र में एसआर पेट्रोल पंप के समीप हुआ। महिदपुर मार्ग के माधौपुरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह राजपूत 40 साल सोमवार सुबह पत्नी को पेट संबंधी तकलीफ होने पर इलाज कराने के लिए उज्जैन निजी अस्पताल में ले जा रहे थे।
इसी दौरान आगर रोड पर एसआर पेट्रोल पंप के पास उनकी कार को उज्जैन से आ रही कार ने ओवर टेक करने में जोरदार टक्कर मारी। जिससे राजेंद्रसिंह का सिर कार के गेट से टकराया और उनकी मौत हो गई। कार में सवार पत्नी समेत परिवार के चार सदस्य भी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से एंबुलेंस उज्जैन लेकर आई। यहां घायलों को फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही राजेंद्रसिंह के परिजन और रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां अस्पताल चौकी में पदस्थ एएसआई नारायण पाल ने परिजनों के बयान लेकर पोस्टमार्टम कराया
हादसे के बाद ड्राइवर व अन्य भाग निकले
राजेंद्रसिंह सुबह घर से उज्जैन के लिए निकले थे और कुछ देर बाद हादसे की खबर गांव पहुंची तो सब गमगीन हो गए। सिंह गांव के जूनाखेड़ा हनुमान समिति के अध्यक्ष थे। जिस कार से उनकी टक्कर हुई है उसका नंबर एमपी 13 सीसी-2102 आया है जो प्रमोद तिवारी निवासी अणु परिसर नीलगंगा की बताई जा रही है। इस संबंध में घट्टिया थाना टीआई विपिन बाथम ने बताया कि संबंधित गाड़ी पर मप्र शासन की नंबर प्लेट लगी थी और सरकारी व्यक्ति की बताई जा रही है लेकिन मौके पर कार में कोई नहीं मिला जिसे जब्ती में लेकर जांच की जाएगी