- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
चार बार जनसुनवाई में शिकायत, फिर भी नहीं मिली क्लेम की राशि
उज्जैन | मंगलवारको जनसुनवाई में कार्तिक चौक निवासी विनोद त्रिवेदी ने आवेदन देकर शिकायत की कि उनकी भाभी ने उनके पिता की फर्जी वसीयत बनाकर वसीयत में उनका तथा उनके दोनों पुत्रों का नामांतरण करवा लिया। यहां से मामले को जांच के लिए निगमायुक्त के पास भेजा है। वहीं पान बड़ोदिया नईखेड़ी निवासी भेरूलाल ने शिकायत की कि गांव में जो भूमि गरीबों के आवास के लिए है, उसमें सरपंच कौशल्याबाई मनमाने ढंग से प्लाॅट आवंटित कर परिचितों को लाभ पहुंचा रही हैं।
इधर चार बार शिकायत फिर भी नहीं मिली क्लेम की पूरी राशि
आदिमजाति कल्याण विभाग से डेढ़ वर्ष पूर्व रिटायर हुई अनीता राठौर ने छात्रावास संबंधित क्लेम के 85 हजार के भुगतान के लिए एक-दो नहीं, चार बार जनसुनवाई में शिकायत की थी, उन्हें कलेक्टर संकेत भोंडवे ने आश्वस्त किया था कि समस्या का समाधान हो जाएगा बावजूद पूरी राशि नहीं मिली। केवल 16300 रुपए का भुगतान ही उन्हें हो पाया है, बाकी के लिए एओ ने इनकार कर दिया है। अब उनकी शिकायत सीएम ऑनलाइन पर दर्ज हो चुकी है। भोपाल से शिकायत को लेकर उनके पास फोन आया था, उनसे पूछा गया कि आप शिकायत के बाद अब तक हुई कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं। उन्होंने जवाब दिया कि हम संतुष्ट नहीं है।