- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
चावल की हेराफेरी:कंट्रोल दुकान पर बिकने वाले पौने दो लाख के चावल की हेराफेरी, टीम ने किया जब्त
उज्जैन से घट्टिया की तरफ ले जा रहे थे, उज्जैनिया में जब्त की गाड़ी, प्रकरण बनाया
सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी कंट्रोल की दुकान पर बिकने वाले चावल की हेराफेरी हो रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को दबिश देकर आयशर गाड़ी में बाेरियों में ले जाया जा रहा पौने दो लाख रुपए कीमत का चावल जब्त किया। मामले में प्रकरण बनाया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी उमेशकुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने ग्राम उज्जैनिया से आयशर गाड़ी क्रमांक एमपी 13 जीए 6866 की चैकिंग की। इसमें प्लास्टिक की बोरियाें में 86 क्विंटल 76 किलो चावल भरा हुआ था।
चालक ने इसके बारे में केवल यही बताया कि वह आटा चक्कियों से ये चावल खरीदकर लेकर आया है। चावल को कहां ले जा रहा था? के जवाब पर गाड़ी चालक स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बोला। केवल इतना कहा कि उज्जैन से चावल लाया और किसी दूसरी गाड़ी वाले को देने जा रहा था। पांडे ने बताया कि उक्त चावल को जब्त कर वेयर हाउस में रखवाया गया और जब्त गाड़ी को घट्टिया पुलिस थाने की सुपुर्दगी में दी गई है। टीम में शामिल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चंद्रशेखर बारोड़ व वंदना भगेरिया ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना था कि मामले में पूरी पड़ताल की जाएगी कि चावल किन कंट्रोल दुकानों से जुड़ा है, वह गाड़ी में कैसे पहुंचा और इस हेराफेरी में कौन शामिल हैं, सभी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।