- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
- उज्जैन में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजाधिराज स्वरूप में हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
चुनावी चर्चा: भारती महाराज के भरोसे, पारस जैन को जमावट पर विश्वास
उज्जैन। भाजपा में संगठन चुनाव लड़ता है। कांग्रेस में प्रत्याशी को ख़ुद अपने नेटवर्क से चुनाव लडऩा पड़ता है। उज्जैन उत्तर में माया राजेश त्रिवेदी की मानमनुहार के साथ साथ कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र भारती का काम शुरू हो गया है। बाबा के नाम से मशहूर भारती को अपने महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भरोसा हैएतो पारस जैन अपनी जमावट के बल पर मैदान में है।
आज बाबा के लिए महाराज का रोड शो है। बाबा ने अपने राजनीतिक अनुभव से सीखकर महाराज का रोड शो परम्परागत मार्ग पर न रखते हुए आगर रोड से लगी हुई कालोनियों में रखा है। इस क्षेत्र को पारस जैन का गढ़ माना जाता है। महाराज यहाँ कितना असर डाल पाते है देखना होगा।
पारस जैन ने बहुत सलीके से निगम सभापति सोनू गहलोत के क्षेत्र में जमावट कर ली है। खबर है कि पारस पहलवान मालियों को साधने में सफल रहे हैं। इस क्षेत्र में पारस जैन का जनसंपर्क तो अच्छा हुआ है एवोट कितने मिलते है 11 दिसम्बर को पता चलेगा।पहलवान और बाबा दोनों को जनसम्पर्क में पसीने आ रहे हैए लोग खरी खरी भी सुना रहे है।
बाबा को 15 साल बाद झुकना पड़ रहा हैएअभी तक महाराज के आगे ही झुक रहे थे।पहलवान को भी चलने में दिक्कत हैएउनके लिए तीन पहिया वाहन को खास तौर पर तैयार किया गया है।इधर माया भाभी की जिद बरकरार है।बहरहाल आज राजा और महाराजा दोनो शहर में है देखते है कांग्रेस की राजनीति का तुफाम कितना ठंडा होता है।