- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
चुनाव ड्यूटी से लौट रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर
उज्जैन। चुनाव ड्यूटी से लौट रही बस को पांड्याखेड़ी के नजदीक एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस बस से सीआईएसएफ के जवान नाके पर ड्यूटी कर लौट रहे थे। दुर्घटना में सीआईएसएफ के १३ जवान घायल हो गये, घायलों में पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन जवानों को माधवनगर अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस उस अज्ञात ट्रक चालक का पता लगा रही है, जिसने अपने ट्रक से बस को दुर्घटनाग्रस्त किया। जिला अस्पताल में सीआईएसएफ के सीनियर अधिकारी अपने घायल जवानों की देखरेख करते नजर आए।
आगर रोड पर नाके पर चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों को लेकर उज्जैन लौट रही प्रायवेट बस (परमार बस कं.)क्रमांक एमपी १३ पी – ११३३ को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। यह घटना सुबह ४ बजे की बताई गई है। घटना में टक्कर के बाद असंतुलित हुई को बस ड्रायवर अशोक गोस्वामी ने बस को बचाने का बहुत प्रयास किया और अन्तत: बस को उसने एक नमकीन की दुकान की ओर मोड़ दिया। बस नमकीन की दुकान का बोर्ड तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। गनीमत रही कि रात होने से दुकान बंद थी। घटना में एक दर्जन से अधिक जवान घायल हो गये, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल और नजदीक के माधवनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ड्रायवर ने कहा- तेज गति से आ रहा ट्रक रुका ही नहीं
बस ड्रायवर अशोक गोस्वामी पिता आनंदगिरी गोस्वामी उम्र ४६ वर्ष निवासी बाबूचौक खाकरीपुरा तराना ने बताया कि वह बस को सुबह जवानों को लेने के लिए नाके पर पहुंचा। ड्यूटी समाप्त होने के बाद सीआईएसएफ के जवान बसों में सवार हो गये जो करीब ३० से अधिक की संख्या में थे। बस जैसे ही मक्सी रोड ब्रिज के समीप चौराहे पर पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस असंतुलित हो गई और उसे रोकने के लिए उसे दुकान में ले जाकर रोकना पड़ा।
ये हैं घायलों के नाम
पुलिस चिमनगंज के अनुसार घायल जवानों के नाम आर. मोहम्मद रफीक, श्रीकुमार, सोमन, आरके फिलिप्स, सुनील कुमार एन, संतोषकुमार, देवानंद यादव, अभिजीत, वैकेटचरण, विपिन मुरली, दिलीप मुरली, दिलीप कृष्णसन, एस के साधू और श्रीकांत व्ही सहित बस चालक का नाम बताया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा २७९ और ३३७ के तहत कायमी की है।