- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
चैत्र नवरात्रि आज से, जगमगाया मां चामुंडा का दरबार
Ujjain News: – हरसिद्धि सहित अन्य मंदिरों में भी तैयारी, भक्तों को नहीं मिलेगा प्रवेश
चैत्र नवरात्रि का महापर्व 25 मार्च बुधवार से आरंभ हो रहा है। इसके लिए मां चामुंडा का दरबार आकर्षक विद्युत रोशनी से जगमगा उठा है। शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी नवरात्रि पर्व की तैयारियां चल रही हैं। सुबह-शाम आरती-पूजन सामान्य रूप से होगी। भक्तों का प्रवेश पूर्णत: बंद ही रहेगा।
कोरोना वायरस के प्रभाव और लॉक डाउन के चलते शहर में भीड़ लगाना मना है। ऐसे में पर्व के दौरान भी सख्ती बरती जाएगी। कोई भी श्रद्धालु घरों से न निकलें। घरों में ही देवी पूजन और आराधना आदि करें। पुजारी शरद चौबे ने बताया कि देवी मंदिर में सजावट की गई है, लेकिन किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का पालन किया जाएगा। वहीं हरसिद्धि मंदिर प्रबंधक अवधेश जोशी ने कहा दीपमालिकाएं नौ दिनों तक जगमगाएंगी, लेकिन किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन के निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जाएगा। शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों का प्रवेश बंद ही रहेगा।
आत्म अनुशासन और राष्ट्र रक्षा में सहयोग दें, देवी होंगी प्रसन्न
संत डॉ. अवधेशपुरी परमहंस ने कहा कि नवरात्रि के दौरान अपने आत्म अनुशासन और राष्ट्र की रक्षा में शासन-प्रशासन का सहयोग करें, तो देवी प्रसन्न होगी। उनकी कृपा मिलेगी। साथ ही नौ दिनों तक आरोग्यता के लिए गिलोय, कालीमिर्च, तुलसी, अदरक और शहद का काढ़ा जरूर पीएं। साथ ही गूगल, कर्पूर, लौंग की धूप नौ दिनों तक दें, जिससे वातावरण में शुद्धता बनी रहेगी।