- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
चोरों के निशाने पर पर्यटक और श्रद्धालु
सफल सिंहस्थ पर मुख्यमंत्री से मिली तारीफ के मद में चूर उज्जैन पुलिस की निष्क्रियता के कारण शहर की छवि अब धूमिल होती जा रही है। प्रदेश ही नहीं देश विदेश से भी लोग शहर में पर्यटन व देवदर्शन करने आ रहे हैं, लेकिन चोरी और आपराधिक घटनाओं का शिकार होने के कारण पुलिस व शहर को कोस भी रहे हैं।
सुबह भी बदमाशों ने दो युवकों को अलग-अलग जगह निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया, जबकि थाने पर पुलिसकर्मी रिपोर्ट लिखने में आनाकानी करते नजर आये। लखन प्रजापति पिता पन्ना निवासी शुजालपुर अपने दोस्त अर्जुन के साथ सुबह रामघाट नहाने पहुंचा था। यहां से अज्ञात बदमाश ने उसकी पेंट चोरी कर ली जिसमें कीमती मोबाईल, पर्स रखा था।