- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
जान जोखिम में डालकर शिप्रा में स्नान कर रहे लोग
अमावस्या होने के कारण सैकड़ों की संख्या में लोग रामघाट स्नान व पूजन अर्चन करने पहुंचे। यहां नदी में पानी छोटे पुल के ऊपर बह रहा था बावजूद इसके जान जोखिम में डालकर लोग तैरते नजर आये जिन्हें रोकने के लिये कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। कहने को रामघाट पर पुलिसकर्मी, होमगार्ड जवानों और तैराक दल को तैनात किया जाता है ताकि बाहर से आने वाले लोगों को पानी की गहराई के बारे में बताकर संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके, आज सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे।शिप्रा के अधिकांश घाट बाढ़ के पानी में डूबे थे बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डालकर नहा रहे थे, जबकि उन्हें नदी की गहराई और पानी की अधिकता की कोई जानकारी नहीं थी। महाकाल पुलिस का कहना था कि नदी में पानी बढऩे के बाद मुल्लापुरा और दानीगेट क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी वाहनों का आवागमन रोकने के लिये तैनात किये गये हैं।