- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
नए सिरे से दे एप्लीकेशन, सात दिन में होगा निराकरण
विक्रम विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर के चाइल्ड केयर लीव मामले में राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान प्रकरण के संबंध में विक्रम विवि के कुलसचिव को तलब किया गया।
इस पर पहुंचे कुलसचिव ने महिला आयोग को एक सप्ताह में प्रकरण के निराकरण की बात कही। विक्रम विवि की राजनीति अध्ययनशाला की असिस्टेंट प्रोफेसर मेघा पांडे ने चाइल्ड केयर लीव के लिए दिसंबर २०१५ में विवि प्रशासन को आवेदन दिया था लेकिन इस पर विवि प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद भी उन्होंने दो और आवेदन दिए लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ।