- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
डबराल बाबा को सैंकड़ों भक्तों ने दी श्रद्धाजंलि
प्रसिद्ध तांत्रिक एवं विक्रांत भैरव के परम उपासक गोविंदप्रसाद कुकरेती (डबराल बाबा) का बुधवार को निधन हो गया। आज सुबह ऋषिनगर स्थित उनके निवास पर बड़ी संख्या में बाबा के भक्तों ने पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनकी महायात्रा निकली। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने डबराला बाबा के पार्थिव देह पर पुष्प वर्षा की।८० वर्षीय गोविंदप्रसाद कुकरेती (डबराल बाबा) का इंदौर के बांबे हास्पिटल में देहावसान हो गया।
इसकी जानकारी लगते ही डबराल बाबा के भक्तों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया। सुबह से ही उनके निवास पर भक्तों की भीड़ लगी रही। उनके निवास पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ को देखते हुए ऋषिनगर में बाबा डबराल के निवास के पास बेरिकेड्स लगाए गए। वही व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मी को तैनात किया गया।