- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
जापानी मोती और दिल्ली के रेशमी धागों से बनी पोशाक पहनेंगे कान्हा
उज्जैन। जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर समिति द्वारा 4 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसकी शुरूआत 1 सितंबर से होगी। इन चार दिनों में भक्तों को कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के साथ उसमे भाग लेने का मौका भी मिलेगा।
भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में इस वर्ष जन्माष्टमी के त्यौहार को अंतराराष्ट्रीय रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ १ सितंबर को श्री कृष्ण लीला के साथ होगा। 4 दिनों तक भक्तों के लिए मंदिर समिति द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भक्तों के परिक्रमा के लिए गोवर्धन पर्वत भी बनाया जा रहा है।
2 और 3 सितंबर शाम 8 बजें से भक्त सामूहिक कीर्तन कर श्री कृष्ण की आराधना करगें। जन्माष्टमी के लिए कान्हा के लिए कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पिछलें दो माह से श्री कृष्ण के लिए ड्रेस तैयार की जा रही है। जिसमें जापानी मोती, दिल्ली के रेशमी धागे, बंबइया चिड़ आदि सामग्री का उपयोग कर तैयार किया गया है।
पीआरओ पं.राघव दास ने बताया बच्चों के भगवान श्री कृष्ण के प्रति रूझान को बढ़ाने के लिए मंदिर परिसर में किड्स झोन, सेल्फी झोन, फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 3 सितंबर जन्माष्टमी वाले दिन मंदिर समिति द्वारा दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक दर्शन करने आने वाले भक्तों फरियाली प्रसाद वितरित की जाएगी।
देशी 56 भोग के साथ लगाएंगे 11 विदेशी व्यंजनों का भोग
जन्माष्टमी के दिन इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण को देशी 56 भोग के साथ 11 देशों के विदेशी व्यंजनों का भोग भी लगाया जाएगा। जिसमें इटली का चाऊमीन, मंचूरियन, यके, ग्रीक व यूएसए के करीब 21 प्रकार के केक, श्रीलंका की इटली, ड्रायफू्रट डोसा, सांभर वड़ा आदि व्यंजन रहेंगे। श्रद्धालुओं को यह व्यंजन सशुल्क उपलब्ध होंगे।
विदेशी सोच का प्रदर्शन
हमने बचपन से भगवान को सात्विक भोजन का भोग लगाया है। यह मंदिर विदेशी है। इसलिए यह मंदिर समिति विदेशी सोच का प्रदर्शन कर रही है।
मनोज मुखिया, पुजारी श्रीनाथ मंदिर
परंपराओं का निर्वहन नहीं
भारतीय परंपरा के अनुसार भगवान को देशी व्यंजनो के भोग लगाए जाने चाहिए। इस्कॅान द्वारा इस प्रकार से विदेशी व्यंजनो से भोग लगाए जाना गलत है।
पं. रवि व्यास