- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ, केश शिल्पी मंडल की बैठक में अधिकारियों को फटकार
उज्जैन। मध्यप्रदेश कैश शिल्पी मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर वर्मा ने शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने हेतु जिले की समीक्षा बैठक ली। जिसमें सेन समाज के लोगों ने अधिकारियों के सामने ही शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिलने शिकायत की। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों को फटकार लगाई।
मध्यप्रदेश कैश शिल्पी मंडल की स्थापना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गई थी जिसका उद्देश्य सेन समाज के गरीब लोग जो कि कटिंग बनाने का कार्य करते है। उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा हैं या नहीं इसकी समीक्षा करना है। सोमवार को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रदेश मंडल अध्यक्ष नन्द किशोर वर्मा जिले की समीक्षा बैठक ली। जिसमें समाज के लोगों सहित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत के सीईओ सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में समाज के लोगों ने अध्यक्ष से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। सबसे ज्यादा लोगों ने कैश शिल्पी का कार्ड नही बनने की शिकायत की। जिस पर अध्यक्ष ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को पात्र लोगों का कार्ड बनाने के साथ सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में बोर्ड की डायरेक्टर सरोज तंवर, जिला अध्यक्ष संतोष वर्मा, ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक राठोर, अनूप सेन, अशोक सेन, भरत भाटी, महेश वर्मा, संजय वर्मा, सुभाष वर्मा, लखन वर्मा, रामचंद्र देवड़ा आदि समाजजन मौजूद थे।