- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
- भक्तों के लिए जरूरी अपडेट: महाकाल मंदिर में बदले आरती के समय, धुलेंडी के बाद लागू नई व्यवस्था!
- महाकाल दरबार में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, श्रद्धालुओं ने किए अलौकिक दर्शन!
- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
जिले में एच1एन1:छह साल बाद स्वाइन फ्लू का मरीज, कोरोना से महिला की मौत
जिले में छह साल बाद स्वाइन फ्लू का मरीज मिला है। युवक इंदौर रोड स्थित अमरनाथ एवेन्यू में रहता है उसका उपचार इंदौर के बांबे हाॅस्पिटल में चल रहा है। इधर, कोरोना से भी महिला की मौत हुई है। कोरोना से मौत का मामला 14 महीने बाद आया है।
सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को इंदौर स्वास्थ्य विभाग से सूचना मिली, जिसके बाद प्रोटोकाल के तहत व्यवस्था दुरुस्त कर दी है। युवक की उम्र 38 साल है और वह कुछ दिनों से बीमार था, इसके बाद उसे इंदौर के बांबे हाॅस्पिटल में भर्ती किया। जिले में छह साल पहले 2015-16 में मरीज मिला था।
जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. रौनक एलची ने बताया मरीज की रिपोर्ट इंदौर से पॉजिटिव पाई है। उसके परिवार के सदस्यों की जांच की गई, जिनमें कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। क्षेत्र में भी सर्वे व सर्चिंग की गई है। पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ग्राम जलवा की महिला थी
कोरोना से ग्राम जलवा घटि्टया तहसील निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वह 12 दिनों से आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। कोरोना से इससे पहले जून 2021 में मौत हुई थी। वहीं गुरुवार को भी कोरोना का एक नया मरीज मिला है।
यह है स्वाइन फ्लू
एच1एन1 टाइप ए इन्फ्लूएंजा एक वायरल इंफेक्शन है, जो मूल रूप से सूअरों से मनुष्यों में फैलता था लेकिन अब यह वायरस एक से दूसरे इंसान में फैल सकता है। स्वाइन फ्लू के लक्षण नियमित इन्फ्लूएंजा से बहुत मिलते-जुलते हैं। इसमें बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, दस्त, खांसी और छींक आने जैसे लक्षण शामिल हैं। फ्लू सीजन में बेसिक हाइजीन का ख्याल रखकर और सर्जिकल मास्क पहनकर इस संक्रमण से बचा जा सकता है।