- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
टिकिट पाने के लिए कांग्रेस के शहर व जिला अध्यक्ष ने दिए इस्तीफे
उज्जैन | शहर कांग्रेस अध्यक्ष मीणा तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दरबार ने पीसीसी प्रभारी और अध्यक्ष को इस्तीफे भेज दिये हैं। कांग्रेस के गलियारों में ही खबर है कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने यहां पार्टी टिकट के लिये दावेदारी जताने वालों से कहा था कि पद पर रहते टिकिट नहीं दिये जायेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मीणा उत्तर से और जिला कांग्रेस अध्यक्ष दरबार दक्षिण से विधानसभा चुनाव लडऩा चाहते हैं। अत: दोनों ने पीसीसी सहित पार्टी के प्रदेश प्रभारी को अपने अपने इस्तीफे सौंप दिये हैं लेकिन इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। पार्टी के भीतर से ही चर्चा सामने आई है कि दोनों के इस्तीफे सौंपे जाने के बाद नये दावेदार सक्रिय हो गये हैं कि उन्हें कांग्रेस यह पद सौंप दे। हालांकि पार्टी के अध्यक्ष जैसे पद पर 60 वर्ष से ज्यादा के नेता को नहीं बैठाया जाना है और इससे कम उम्र वाले खुद को विधानसभा का दावेदार मानते हैं और चुनाव तक कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।
वर्तमान में जो पार्टी अध्यक्ष के लिये जुगत में हैं वे अभी इतने अनुभवी नहीं हैं कि उन्हें पद सौंप दें तो वे संगठन ठीक से चला सकें और चुनाव में आम कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर सकें। खैर कांग्रेस में शहर व जिला ग्रामीण दोनों अध्यक्षों के इस्तीफे सौंप दिये जाने की खबर के बाद इन पदों पर आंख गाड़े लोग ही पार्टी के भीतर की खबरें ले रहे हैं और अपनी पदस्थी के लिये बड़े नेताओं के यहां भी हाजिरी दे रहे हैं।