- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
ड्यूटी से घर लौट रहे आरक्षक को कार ने मारी टक्कर
उज्जैन। लाइन में पदस्थ आरक्षक ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था जिसे उन्हेल रोड पर अज्ञात कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। भैरवगढ़ पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया आरक्षक नानूराम लाइन में पदस्थ है और उन्हेल थाने के पास रहता है। कल ईद की ड्यूटी के लिये वह बाइक से उज्जैन आया था और ड्यूटी समाप्त होने पर वह बाइक से रूई रोड से गुजर रहा था तभी अज्ञात कार चालक ने नानूराम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में नानूराम को गंभीर चोट आई जिसे सहकर्मी राहुल ने अस्पताल में भर्ती कराया। भैरवगढ़ पुलिस ने बताया नानूराम बयान देने की स्थिति में नहीं है और अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है।