- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
ढोल के साथ बदमाशों की गैंग का जुलूस:सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर धमकाने वालो पर कार्यवाही
सोशल मीडिया दहशत भरी पोस्ट डालकर आम लोगो को डराने और धमकाने वाले आरोपियों का लगातार दूसरे दिन भी पुलिस ने मंगलवार को जुलूस निकाल दिया। गैंग से जुड़े पांच बदमाशों के जुलूस में ढोल बजा तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । ढोल की थाप पर गुंडों ने कान पकड़कर उठक बैठक लगाई तो बच्चो और आम लोगो ने ताली बजाकर पुलिस का अभिनन्दन किया।
सोशल मीडिया गैंग से जुड़े बदमाश मंगल नगर, बापू नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में पिछले कुछ दिनों से दहशत मचाए हुए थे। लोगों को बेवजह तंग करना, रंगदारी मांगना व धमकाने के बाद सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट भी डाल रहे थे। पुलिस ने सोमवार को चार बदमाश पकड़े और उनका जुलूस निकाला। जिसके बाद शेष आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नई उम्र के पांच युवकों का जुलूस
पुलिस ने मंगलवार को भी पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें सूरज उर्फ जुड्डा, दीपक उर्फ लुल्ली गायत्रीनगर, जितेंद्र उर्फ जीतू मोहननगर, सोनू पल्सर गांधीनगर, राहुल यादव मंगलनगर शामिल हैं। सभी को चिमनगंज मंडी पुलिस उन्ही क्षेत्र में ले गई जहां से वे रंग दारी करते थे। यहां ढोल बजवाकर उनका फटे कपड़ों में जुलूस निकाला। गुंडे उठक-बैठक लगाने लगते तो ढोल भी बजना शुरू हो जाता था।