- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
थाने में नहीं हुई सुनवाई तो खुद पकड़े चोर, पुलिस ने किया सम्मान
उज्जैन | स्टेट रेसलर चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली सोनम खान को सोमवार को बहादुरी और सजगता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में सम्मानित किया। यहां एएसपी नीरज पांडे ने सम्मान पत्र दिया। पुलिस अफसरों के सामने ही सोनम ने कहा- चिमनगंज थाने में मोबाइल चोरी की शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई, इसलिए मुझे खुद ही चोर पकड़ने पड़े।
रविवार को दरगाह मंडी से मोबाइल चोरी हो जाने पर में चिमनगंज थाना में शिकायत की। थाने पर मुझे कहा कि ठीक है आवेदन दे दो। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मेरे भाई के मोबाइल में फाइंड माय डिवाइस एप है। इसके किसी भी मोबाइल की लोकेशन देखी जा सकती है। मेरे मोबाइल की लोकेशन एमआर-5 गैस गोदाम आई। मैंने मम्मी को साथ लिया और मोबाइल ढूंढने पहुंच गई। ब्रिज के नीचे दो बदमाश दिखे। मैंने पहले तो लड़कों से बोला कि यह मेरा फोन है। मुझे वापस दे दो लेकिन वो मुझे डराने का प्रयास कर रहे थे। उसने मुझ पर हमला करने का प्रयास किया तो मैंने उसे टंगड़ी मारकर गिराया। मैंने उससे अपना फोन छीना तो वो भाग गया।