- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
- उज्जैन में पंचकोशी यात्रा शुरू: महापौर ने नागचन्द्रेश्वर से किया शुभारंभ, 25 हजार श्रद्धालु पहुंचे
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, जयकारों से गूंजा परिसर
- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
दशहरा मैदान पर सभा को सम्बोधित करेंगे राहुल गांधी
उज्जैन। अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी २९ अक्टूबर को उज्जैन पहुंचेंगे। सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और उसके बाद दशहरा मैदान पर आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह10:30 पर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। वह 11:15 बजे उज्जैन पहुंचेगे व सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन करेंगे । दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक दशहरा मैदान पर आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे। सभा को सम्बोधित करने के बाद 2:30 बजे हेलीकाप्टर से झाबुआ के लिए रवाना होंगे।
3:20से 4:20 बजे तक झाबुआ में कालेज ग्राउण्ड पर होने वाली सभा को सम्बोधित करेंगे और वहां से 4:40 बजे हेलीकाप्टर से इंदौर के लिए रवाना होंगे। शाम ५.४५ बजे इंदौर में राहुल गांधी का रोड शो शुरू होगा जिसका समापन राजबाड़ा पर किया जाएगा।
दशहरा मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की सभा को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता से लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं और इस हेतु अलग-अलग प्रकोष्ठों द्वारा भी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। २९ सितम्बर को होने वाली सभा के दौरान कांग्रेस की ओर से दावेदारी करने वाले नेता शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं।