- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
दान के लिए प्रोत्साहित किया गया:महाकाल मंदिर समिति को वीआईपी सुविधा के लिए दान से मिले 18 लाख रु.
महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा प्रोटोकॉल वीआईपी दर्शन और भस्मआरती प्रवेश के लिए दान राशि तय कर देने से समिति को 10 दिन में 18 लाख रुपए दान से मिले। समिति की आय में बढ़ोतरी होगी। मंदिर समिति ने 11 सितंबर से प्रोटोकॉल से दर्शन करने और भस्मआरती में शामिल होने वालों को दान के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
समिति ने तय किया कि प्रोटोकॉल से दर्शन से आने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम 100 रुपए प्रति दर्शनार्थी दान देना चाहिए। इसी तरह प्रोटोकॉल से भस्मआरती में शामिल होने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को 200 रुपए दान देना चाहिए। दान राशि प्राप्त होने पर उन्हें पास जारी किया जाएगा। जिसके आधार पर वे दर्शन व आरती में शामिल हो सकेंगे। इसको लागू करने के लिए समिति ने जहां प्रोटोकॉल पास दफ्तर बनाया वहीं प्रवेश द्वार पर भी दान राशि जमा की व्यवस्था की है।
कलेक्टर आशीष सिंह के अनुसार इस नई व्यवस्था से जहां प्रोटोकॉल से अनधिकृत प्रवेश करने वालों पर रोक लगी है, वहीं मंदिर समिति को दान से मिली राशि के रूप में आय भी हुई है। 10 दिन में मंदिर समिति को इस मद में 18 लाख रुपए आए हैं। दर्शन व भस्मआरती के लिए प्रोटोकॉल सुविधा लेने वालों को इस बात की खुशी है कि वे मंदिर के विकास में इस निमित्त सहयोगी बने हैं। वे सहर्ष यह दान राशि देकर सुविधा ले रहे हैं। प्रोटोकॉल वीआईपी सुविधा से प्राप्त दान राशि का उपयोग मंदिर के विभिन्न विकास कार्यों के साथ दर्शनार्थियों की सुविधाएं बढ़ाने और सेवा कार्यों में किया जाएगा।