- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दिन का पारा 9 व रात का 2.8 डिग्री गिरा, चली ठंडी हवा
दिसंबर की विदाई के साथ सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को सुबह से ठंडी हवा चलने का दौर शुरू हो गया था। शासकीय जीवाजी वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया। ऐसे में चौबीस घंटे में दिन का पारा 9 और रात के तापमान में 2.8 डिग्री गिरावट हुई है।
आर्द्रता सुबह 52 और शाम को 43 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह 6 और शाम को 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग भोपाल के विशेषज्ञ एचएस पांड्ेय के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके साथ ही उत्तर भारत में ठंडी हवा का दौर शुरू हो गया है। इसके प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में जहां आसमान साफ है, वहां पर सर्दी अपना असर दिखाएगी। आने वाले दो-तीन दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि दिन में राहत मिलेगी लेकिन शाम ढलने से लेकर अलसुबह तक ठंडी हवा चलेगी।
इसलिए आया मौसम में बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के आसपास समुद्र तल से 1.5 किमी व 4.5 किमी की ऊंचाई के बीच एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जबकि ट्रफ समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए 69 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 29 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है। इसके प्रभाव में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय हो चुका है।