- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
दीपावली से पहले दो दिन रहेगा खरीदी का महामुहूर्त पुष्य
-संभागीय पेज व अन्य एडिशनों के लिए भी दे दें। इसे दीपपर्व वाली खबर के साथ क्लब कर लें।
-21 व 22 अक्टूबर को सोम के साथ मंगल पुष्य
उज्जैन। सालों बाद दीपावली से पहले खरीदी का महामुहूर्त पुष्य दो दिन रहेगा। 21 अक्टूबर को सोमवार के दिन शाम 5.35 से पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा, जो अगले दिन मंगलवार को शाम 4.45 बजे तक रहेगा। खास बात यह है कि पुष्य नक्षत्र के साथ दोनों दिन सर्वार्थसिद्घि योग का संयोग भी है। विशेष यह भी है कि मंगलवार के दिन मंगल पुष्य नक्षत्र के महासंयोग में मंगल का उदय हो रहा है। ऐसे में यह दिन भूमि, भवन, वाहन व खड़ी फसल के सौदों के लिए श्रेष्ठ माना जा रहा है। मंगल के उदय का शुभफल केवल खरीदी पर ही नहीं पड़ेगा बल्कि इसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर भी नजर आएगा। इससे जातकों को कार्य में सिद्घि, धन की प्राप्ति तथा सफलता मिलेगी।
ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार 21 अक्टूबर को अहोई अष्टमी (काली पूजा) पर सोमवार को शाम 5.35 पर पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा, जो अगले दिन मंगलवार को शाम 4.45 बजे तक रहेगा। 23 घंटे का पुष्य नक्षत्र प्रभावकारी है। क्योंकि नक्षत्र के आरंभ से लेकर समाप्ति तक सर्वार्थसिद्घि योग रहेगा। मंगल पुष्य के साथ मंगलवार को मंगल का उदय हो रहा है। इस प्रकार नक्षत्र जनित योगों का विशेष प्रभाव रियल स्टेट, पेट्रोकेमिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एग्रिकल्चर, बैंकिंग, इंश्योरेंस आदि सेक्टरों पर रहेगा। इन क्षेत्रों के व्यवसाय में तेजी आएगी। साथ ही कीमती धातुओं के बाजार में भी संतुलन की स्थिति बनेगी।
दो दिन चार ग्रहों का प्रभाव चमकाएगा बाजार
पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा गया है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि तथा उप स्वामी बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र का प्रभाव शनि तथा बृहस्पति से जुड़े क्षेत्रों पर दिखाई देगा। सोमवार व मंगलवार को यह नक्षत्र होने से चंद्र तथा मंगल का क्षेत्र में भी उठाव आएगा। अर्थात बाजार में तेजी नजर आएगी। फसलों की स्थिति मूल्य वृद्घि का संकेत देगी।