- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
दूसरे डोज को लेकर पहली सख्ती:उज्जैन में अब दुकानों पर वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र लगाना जरूरी
उज्जैन में दुकानों पर अब कोरोना के दोनों डोज का फाइनल प्रमाण पत्र चस्पा करना जरूरी कर दिया है। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि शहर की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले कर्मचारियों व स्टाफ के साथ संचालकों को भी वैक्सीन के फाइनल डोज का प्रमाण पत्र लगाना होगा। जिन दुकानों या प्रतिष्ठानों पर प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
उज्जैन में प्रशासन ने अब दूसरे डोज पर जोर देना शुरू कर दिया है। दूसरे डोज के दूसरे महाअभियान में बुधवार को 35 हजार लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। इसमें कुछ लोगों को पहला डोज भी लगाया लेकन इनकी संख्या बहुत कम है। जिले में अब पहला डोज लगाने वालों की संख्या 14 लाख 55 हजार है जबकि दूसरा डोज लगाने वालों की संख्या 8 लाख 93 हजार से आगे निकल गई है। जबकि उज्जैन में अब तक 23 लाख 45 हजार कुल डोज लगाए गए हैं।
उज्जैन में कोरोना को बूस्ट करने के लिए कलेक्टर आशीषसिंह ने बुधवार को अफसरों को फील्ड में तैनात किया था। उज्जैन में 57 अफसरों की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें 30-30 घरों में जाकर कोरोना वैक्सीन की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर आशीषसिंह ने बताया कि इसका असर ये हुआ कि जमीनी कर्मचारी और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभाला।
इसी वजह से दूसरे डोज के महाअभियान में 35 हजार वैक्सीन लगाने का टारगेट हासिल कर सके। कलेक्टर ने कहा कि दिसंबर के महीने में हम उज्जैन की शत प्रतिशत आबादी को पूरी तरह से कोरोना वैक्सीन लगा देंगे।