- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
देवासगेट बस स्टैंड स्मार्ट सिटी में शामिल
उज्जैन। देवासगेट बस स्टैंड को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करते हुए इसे रेलवे स्टेशन से लिंक करने हेतु मल्टी मॉडल बनाया जाएगा। सुबह निगमायुक्त प्रतिभा पाल तथा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ अवधेश शर्मा ने देवासगेट क्षेत्र का भ्रमण किया।
देवासगेट बस स्टैंड को स्मार्ट सिटी योजना के तहत मल्टी मॉडल का स्वरूप दिया जावेगा। महानगरों की तर्ज पर यह बस स्टैंड रेलवे स्टेशन से एक परिसर के रूप में ही लिंकअप होगा। इसके लिये नगर निगम को देवासगेट स्थित यात्रीगृह व दुकानों का हिस्सा भी हटाना पडग़ा। करीब दो घंटे तक दोनों अधिकारियों ने कहां, क्या हो सकता है इस पर चर्चा भी की।
रेलवे से लेनी होगी सहमति
स्मार्ट सिटी योजना के तहत देवासगेट बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन से सीधे लिंकअप करने व आंतरित मार्ग आदि को लेकर सहमति आदि के लिये पूरी प्लानिंग के साथ बैठक होगी।
मॉडल लूक देंगे बस स्टैंड को
स्मार्ट सिटी योजना प्रभारी अवधेश शर्मा ने कहा कि देवासगेट बस स्टैंड को मॉडल लूक दिया जाएगा तथा इसे सीधे आंतरिक मार्ग से रेलवे स्टेशन से लिंकअप करने की योजना है। अभी लोकेशन देखी है। नगर निगम को इसके लिये अपनी कुछ दुकानें हटाना है। सर्वे और प्लानिंग के बाद कार्य स्वीकृति होगी।