- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
देसाईनगर में घरों के बाहर खड़ी कारों के कांच फोड़े
बदमाशों ने फिर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। शनिवार-रविवार रात को देसाईनगर में घर के बाहर खड़ी दो कारों के कांच पत्थर मारकर फोड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर दो नकाबपोश युवक दिखाई दिए हैं। इनमें पीछे बैठा युवक पत्थर मारकर कांच तोड़ते दिखाई दे रहा है। पुलिस धरपकड़ में लग गई है।
देसाईनगर निवासी हर्ष भाले व संजय कुमार की कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। रात दो बजे बाइक पर दो बदमाश आए व कारों के कांच फोड़कर भाग गए। रविवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने माधवनगर पुलिस को सूचना दी। माधवनगर थाना प्रभारी राकेश मोदी ने बताया फुटेज में दो बदमाश दिखाई दिए हैं, जिनके हुलिए व कपड़ों के आधार पर पता लगाया जा रहा है। संभवत: यह नए बदमाश हैं और नशे में वारदात की। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रात में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बदमाशों ने घरों के बाहर रखी कारों के कांच पत्थर मारकर फोड़ दिए।
सीसीटीवी फुटेज में बदमाश वाहनों पर पत्थर मारता नजर आ रहा है।