- उज्जैन में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: हरसिद्धि मंदिर में हुई घट स्थापना, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़!
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
नकली नोट छापने का मास्टर माइंड ललित घर से गिरफ्तार
नकली नोट छापने का मास्टर माइंड भाजपा महिला पार्षद के भतीजे ललित तिवारी को सोमवार को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसने बताया इस गाेरखधंधे का असली मास्टर माइंड सूरज नामदेव है। उसी ने मोबाइल पर दो हजार के नकली नोट का फोटो दिखाया था। नोट छापने का प्लान भी उसी का था। उदय को कर्जा चुकाने के लिए 40 हजार रुपए की जरूरत थी। सूरज को भी शेयर मार्केट में पैसा लगाना था। मयंक मोड़ काे कम्प्यूटर डिजाइनिंग का काम आता था। उसी ने नोट डिजाइन किया। सूरज और मयंक जो कहते मैं वो सामान लाकर देता था। उन्हीं के कहने पर मैंने मेट्रो टॉकीज की गली में किराए का कमरा दिलाया। नोट बंदी के बाद 10-20 प्रतिशत पर पुराने नोट एक्सचेंज कराने वालों को नकली नोट से ठगने का प्लान था। ललित ने बताया फरारी के बाद वह इंदौर में छिपा था। बस स्टैंड पर हम्माली कर रहा था। पैसा खत्म होने से वह रविवार रात को चोरी से घर आया। टीआई अजीत तिवारी ने बताया एसआई शकुंतला डोडवे, आरक्षक भंवरलाल और अनिल आर्य को दबिश के लिए भेजा। सोमवार दोपहर चार बजे ललित घर से पकड़ा गया।