- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
उज्जैन| गदापुलिया से कोचिंग के लिए निकली १४ साल की छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले मैजिक चालक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मैजिक मालिक अवधेश यादव निवासी नानाखेड़ा से पूछताछ की है, जिसने बताया कि उसने नीलगंगा क्षेत्र के शिवनारायण शुक्ला को छह माह पहले मैजिक बेच दी। इस पर पुलिस ने गुरुवार रात अंबर कॉलोनी निवासी मैजिक चालक संतोष पिता शिवनारायण शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे का आदी होकर उसके खिलाफ देवासगेट थाने में मारपीट व अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज है। वह नाबालिग का कई दिनों से पीछा कर रहा था।
पत्रिका ने पीडि़त के परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि बेटी इन्दौर गेट चौराहा से बुधवार दोपहर १२ बजे सांवेर रोड पर दो तालाब स्थित कोचिंग क्लासेस जाने के लिए मैजिक (एमपी १३ टीए ०३९२) में बैठी थी। मैजिक में चार महिलाएं थी, जिनमें से एक महिला देवासगेट और एक महिला चामुंडा माता चौराहा उतरी और दो महिलाएं मक्सीरोड एमपीइबी ऑफिस के पास उतर गईं। सांवेर रोड दो तालाब आया तो संतोष ने मैजिक तेज कर दी और छात्रा के चिल्लाने के बाद भी मैजिक नहीं रोकी। इसके बाद उसने चाकू दिखाकर उसे पास में बैठा लिया और इंदौर रोड, देवासरोड इंजीनियरिंग कॉलेज रोड की ओर घुमाता रहा। रात ९ बजे के नागझिरी क्षेत्र में पाश्र्वनाथसिटी के पास नाबालिग ने चालक से प्यास लगने की बात कही। इस पर चालक पास की दुकान पर पानी लेने गया तभी नाबालिग ने मैजिक से उतर कर शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग दौड़े तो चालक मैजिक लेकर भाग निकला। यहां से कुछ लोग नाबालिग को नागझिरी थाना ले गए।
मैजिक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच कर रहे हैं।
अमित भामोर, टीआई, नागझिरी