- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
नाम रौशन:शिक्षकों ने फीस जमा कर पढ़ाया, उज्जैन की नौरीन बनी असिस्टेंट प्रोफेसर
प्रतिभाओं का रास्ता कभी कोई बाधा नहीं रोक सकती। अभावों के बीच भी पढ़ाई का जज्बा रखते हुए अपनी प्रतिभा को मुकाम तक पहुंचाने वाली उज्जैन की 27 वर्षीय नौरीन कुरैशी ने इस बात को साबित कर दिखाया है। नौरीन के पास कभी स्नातक और स्नातकोत्तर की फीस तक जमा करने के लिए रुपए तक नहीं थे। शहर के एक प्रोफेसर दंपती ने उनकी फीस जमा कर नि:शुल्क पढ़ाया।
नौरीन एमपीपीएससी में चयनित होकर प्रदेश की यंगेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं। उन्हें प्रदेश के 101 यंग अचीवर्स में चुना गया। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नौरीन को यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया है। राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाली नौरीन कुरैशी एक निम्न वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नौरीन ने बताया 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके पास किसी बड़े या प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन तक लेने के लिए रुपए नहीं थे। इस वजह से उन्होंने शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय में एडमिशन लिया। यहां भी उनकी फीस कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. हरीश व्यास ने जमा की।