- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
नाश्ते में कलाकंद खाने से 50 लोग बीमार, 5 गंभीर को उज्जैन भेजा
उज्जैन | महिदपुर में विवाह समारोह में दूषित मावे की मिठाई खाने से करीब 50 लोग बीमार हो गए। इनमें से 5 की हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार रात 12.10 बजे उज्जैन रैफर किया गया। गुरुवार को गांधी गली निवासी कैलाश प्रजापत के घर में शादी का कार्यक्रम था। यहां पर नाश्ते में कलाकंद परोसा गया था। इसे खाने के बाद रात करीब 11 बजे कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ी। बीमार लोगों को नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां पर बीमारों की संख्या बढ़ने लगी, जो करीब 50 तक पहुंच गई।