- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
नौ दिन से लापता बेटे का पंजाब से आया फोन मां से कहा- अमृतसर में हूं, सेठ ने बेच दिया है
उज्जैन :- नाै दिन से लापता बेटे को तलाश रही मां की अांखों में उस समय चमक आ गई, जब गुुरुवार सुबह बेटे ने फोन किया। चंद सेकंड हुई बात में वह इतना ही बता पाया कि वह अमृतसर में है। सेठ ने उसे बेच दिया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने उस होटल के सेठ से भी पूछताछ की है, जहां वह नौकरी करता था। हरसिद्धि के पास गौंड बस्ती में रहने वाली गीता बाई ने बताया उसका 20 साल का बेटा विकास 10 मई से लापता है। पति की मृत्यु हो चुकी है। बेटे के अलावा एक बेटी है। उन्होंने बताया विकास ढोल-ताशा बजाता था। पिछले चार माह से वह खाराकुआं थाने के पास स्थित होटल में नौकरी करने लगा था। 10 मई की रात जब घर नहीं आया तो उसे खोजते हुए वह होटल पहुंची, जहां पता चला विकास शाम सात बजे ही चला गया था। उसके दोस्तों ने बताया विकास को होटल में रात एक बजे तक काम करते देखा था। यह जानने के बाद वह महाकाल थाने गईं। वहां से उसे खाराकुआं थाना भेज दिया। थाना प्रभारी एसआई मुनेंद्र गौतम ने बताया बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। गीता बाई ने बताया गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला के पास 9646223728 नंबर से विकास ने फोन किया था। उसने कहा – मां… मैं अमृतसर में हूं। सेठ ने बेच दिया है। एक से डेढ़ साल लग जाएंगे वापस आने में। उसके बाद फोन कट गया। गीता बाई का कहना है 10 मई को होटल के सीसीटीवी फुटेज देखे जाएं तो पता चल जाएगा कि विकास रात में वहां था या नहीं।