- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
न तो सिर मिला और न ही हत्यारों का कोई सुराग
उज्जैन। उन्हेल थाना अंतर्गत अरोलियाजस्सा और जियाजीगढ़ के बीच पिछले दिनों एक मजदूर की निर्मम हत्या कर दी गई थी और हत्यारे सिर काटकर भी ले गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 में प्रकरण दर्ज किया है लेकिन अभी तक न तो सिर मिल पाया है न ही हत्यारों का कोई सुराग मिल पाया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम जियाजीगढ़ निवासी राजेश नाथ कालबेलिया शाम को बाइक लेकर एक युवक को उज्जैन छोडऩे आ रहा था और उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा सुबह उसकी लाश जियाजीगढ़ एवं अरोलियाजस्सा के बीच सड़क पर मिली। पास में ही उसकी बाइक भी खड़ी हुई थी। हत्यारे राजेश नाथ का सिर काट कर ले गए।
जब धड़ वहीं पर फेंक गए। इस मामले में पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की गई है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में जाकर राजेश नाथ के सिर की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं लग पाई है। राजेश नाथ की हत्या किन लोगों ने की और किस वजह से यह अभी पहेली बना हुआ है।