- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- उज्जैन में तैयार हो रही अत्याधुनिक कैंसर और हार्ट जांच की दवाइयां, रात में निर्माण के पीछे है बड़ा वैज्ञानिक कारण
- ।मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में निकिता पोरवाल, भारत के लिए एक और विश्व सुंदरी का ताज जीतने का रखा लक्ष्य
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 04-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 03-08-2026
महाकाल गेट पर अमरावती की महिला बेहोश होकर गिरी
उज्जैन। सुबह 9.30 बजे महाकालेश्वर मंदिर के निकासी गेट अमरावती की महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ी तत्काल चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंचा और रेडक्रास की गाड़ी से श्रद्धालु महिला को बेहोशी की अवस्था में ही जिला अस्पताल भेजा गया अमरावती निवासी वैशाली पति अनिल तरड़ 40 वर्ष परिजनों के साथ महाकाल दर्शन को आई थी दर्शन के बाद वह निकासी द्वार के बाहर बेहोश होकर गिर पड़ी।
मौके पर रेड क्रॉस एंबुलेंस के चालक दीपक कुशवाह तथा रमणलाल ने बेहोश महिला को एंबुलेंस में सुलाया और निकासी द्वार के गार्ड तत्काल चिकित्सक डॉक्टर सलूजा को मंदिर परिसर से बुला कर लाए मौके पर ही परीक्षण करने तथा टेबलेट आदि दिए जाने के बाद महिला को घबराहट में बेहोशी की हालत में ही जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराने के लिए रेडक्रास की गाड़ी से रवाना किया गया।