- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
पहिए थमे…लोग घंटों परेशान…:इंदौर पुलिस सांवेर में ट्रैफिक रोके रही, यात्रा के बाद छोड़ा तो उज्जैन में फोरलेन पर लगा जाम
इंदौर-उज्जैन पुलिस के बीच समन्वय की कमी ने उज्जैन में ट्रैफिक का मैनेजमेंट बिगाड़ दिया। इंदौर पुलिस को ट्रैफिक सांवेर से देवास की तरफ डायवर्ट करना था लेकिन उन्होंने इसे रोके रखा व राहुल के उज्जैन में पहुंचने के बाद निनाेरा कैंप में जाते ही छोड़ दिया। इससे उज्जैन में फोरलेन पर लंबा जाम लग गया। इनमें बसें भी शामिल थीं। चार घंटे तक लोगों ने परेशान होने की बात कही।
सुबह 10 बजे जैसे ही राहुल कैंप के लिए रवाना हुए तो पूरे मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार तो अपनी गाड़ियों को डिवाइडर पर चढ़ाते हुए पौधों को रौंदते हुए निकल रहे थे। गाड़ियों में सवार लोगों ने बताया कि करीब चार घंटे पहले सांवेर में पुलिस ने रोका अब जाम से जूझ रहे हैं।
उज्जैन पुलिस के अधिकारी व अमले को जाम खुलवाने में करीब डेढ़ से दो घंटे तक मशक्कत करना पड़ी। इसके बाद आवागमन सुचारू हो पाया। इस संदर्भ में ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट करने की बजाय छोड़ दिया, इससे ये स्थिति बनी। एएसपी ट्रैफिक डॉ. इंद्रजीत बाकरवार ने बताया कि इस संदर्भ में पता किया जाएगा।
भारी वाहनों को डायवर्ट किया था, बसें कैसे घुसी पता नहीं -एसपी इंदौर
हमने सांवेर से क्षिप्रा देवास की तरफ सारे भारी वाहन डायवर्ट किए थे। हैवी ट्रैफिक को आने नहीं दिया। राहुल गांधी के साथ ही सैकड़ों गाड़ियां चल रही थी, ऐसे में बसें कैसे घुस गईं, इसे लेकर हमने पूछा था- तब बस वाले बोले थे कि हम स्थानीय है व निकल जाएंगे।
भगवतशरण बिरदे, एसपी देहात इंदौर